सोनभद्र, जनवरी 30 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल शुक्रवार को कोहरे की चादर से ढका रहा। शुक्रवार की सुबह नौ बजे तक कोहरा छाया रहा। वहीं सुबह 11 बजे तक आसमान में बादल छाए रहे और सर्द हवा चलती रही। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सोनांचल में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा। सुबह नौ बजे तक कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। वहीं सर्द हवा चलने से ठंड भी बढ गई। सुबह 11 बजे के बाद धूप निकली लेकिन सर्द हवा के कारण धूप भी फीकी साबित हो रही दोपहर एक बजे हवा कम होने पर धूप से लोगों ने राहत महसूस की। कोहरे और सर्द हवा के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और 12.8 डिग्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.