गाजीपुर, दिसम्बर 18 -- गाजीपुर, संवाददाता। सर्दी का सितम गुरुवार को और बढ़ गया। बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को अधिकतम पारा साढ़े दो डिग्री लुढ़ककर 20 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे पूरा दिन गलन से लोग कांपते रहे। शीतलहर और कोहरे का असर भी पूरे दिन बना रहा। न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार की अपेक्षा गुरुवार सुबह से ही कोहरे की चादर शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में छाई दिखी। सुबह 11:00 बजे के बाद कोहरा कुछ हल्का तो हुआ, पर पूरी तरह से मौसम साफ नहीं हो पाया। पूरे दिन हल्की गति से ठंडी हवा चलती रही, जिससे बढ़ी सर्दी के कारण लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लोग सड़कों के किनारे अलाव तापते दिखाई दिए। सामान्य दिनों की अपेक्षा बाजार और सड़कों पर आवाजाही भी कुछ कम हुई है। सुबह 12:00 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.