अलीगढ़, दिसम्बर 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट ले रहा है। दिन में धूप खिलखिलाती है और रात को गलन सताती है। गुरुवार को भी सुबह आठ बजे के करीब धूप खिलखिलाकर निकली। इसकी गुनगुनी तपिश ने लोगों को ठंड से कुछ राहत दी। पार्कों, छतों और घरों के बाहर लोग धूप सेंकते नजर आए। हालांकि यह राहत अस्थायी साबित हो रही है, क्योंकि सुबह और शाम सर्द हवाओं का प्रकोप बरकरार है। मौसम विभाग ने शुक्रवार व शनिवार को घने कोहरे की चेतावनी दी है। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और गलन बढ़ेगी, जिससे जनजीवन पर असर पड़ेगा। गुरुवार को धूप निकलने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन सूरज ढलते ही सर्दी ने फिर से शिकंजा कस लिया। खुले इलाकों में सुबह और शाम तेज ठंडी हवाओं के कारण गलन बनी रही। बाजारों और सड़कों पर लोग गर...