हापुड़, दिसम्बर 15 -- कोहरे की चादर में हापुड़ पूरी तरह आगोश में समाया रहा। रविवार की रात में छाया कोहरा सोमवार दोपहर में ही छंटा। कोहरे और कड़ाके की सर्दी से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। लोग दिन में भी वाहनों की बत्तियां जलाकर निकले। सड़क से लेकर ट्रैक तक यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पिछले तीन चार दिन में मौसम में बदलाव तेजी से हुआ है। दो दिन पहले सीजन का पहला कोहरा छाया रहा। इसके बाद रविवार की रात से ही फिर घने कोहरे ने जनपद को अपनी जद में ले लिया था। कोहरे के दौरान ओस की बूंदे भी टपकती रही। सुबह बच्चे कोहरे के बीच ही स्कूल जाते हुए दिखे। ठिठुरते हुए स्कूली बच्चे स्कूल जा रहे थे। बच्चों को इस दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही सड़क पर दोपहिया व चार पहिया वाहन भी दिन में लाइट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.