चाईबासा, मार्च 9 -- गुवा, संवाददाता। सारंडा के घने साल वनों के बीच बसे सेल नगरी किरीबुरू और मेघाहातुबुरु में रविवार की सुबह मौसम का बेहद मनमोहक नजारा देखने को मिला। अहले सुबह से ही पूरे क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा, जिससे पहाड़ी, जंगल और शहर की सड़कें धुंध की सफेद चादर में ढकी नजर आईं। दूर-दूर तक दृश्यता कम हो गई थी और वातावरण रहस्यमयी व आकर्षक लग रहा था। घने कोहरे और आसमान में छाए बादलों के कारण क्षेत्र के तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई। पिछले करीब 30 घंटों से आसमान में बादल छाए रहने से मौसम में ठंडक बनी हुई है। सुबह घर से बाहर निकलने वाले लोगों को ठंडी हवाओं का अहसास हुआ, जिससे वातावरण और भी सुकून भरा महसूस हुआ।स्थानीय लोगों के अनुसार 7 मार्च को क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी भी हुई थी। इस बूंदाबांदी से वातावरण में नमी बढ़ गई, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.