संभल, दिसम्बर 28 -- संभल, हिन्दुस्तान लाइव। जनपद में सर्दी का सितम लगातार जारी है। रविवार सुबह जिलेभर में घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। आसमान में बादल छाए रहने के कारण साढ़े ग्यारह बजे तक भी कोहरा नहीं छंट सका। कोहरे और शीतलहर के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही, वहीं लोग ठंड से बचने के लिए अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रही, जिससे वाहन चालकों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार संभल में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन और बढ़ गई है। लगातार बढ़ रही सर्दी से बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे से राहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.