अमरोहा, दिसम्बर 15 -- गजरौला। सोमवार सुबह से ही शहर व आसपास के ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और कई स्थानों पर लोग हेडलाइट जलाकर वाहन चलाने को मजबूर दिखे। हाईवे पर भी कोहरे का असर साफ नजर आया, जहां वाहन रेंगते हुए चलते रहे। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। सर्द हवाओं के चलने से तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। गजरौला का न्यूनतम तापमान सोमवार सुबह दस डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे ठिठुरन बढ़ गई। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए और जगह-जगह अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते रहे। कोहरे और ठंड का असर जनजीवन के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी पड़ता नजर आ रह...