अलीगढ़, दिसम्बर 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम ने रविवार को ठंड का अहसास और गहरा कर दिया। सुबह के समय शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। दृश्यता कम होने से सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। आम जनजीवन की रफ्तार धीमी पड़ गई, धूप भी देर से निकली। करीब नौ बजे के बाद ही सूर्य के दर्शन हुए, तब जाकर ठिठुरन में कुछ कमी आई। रविवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में धूप खिलखिलाने से वातावरण में हल्की तपीस बढ़ी, जिससे लोगों को कुछ देर के लिए राहत मिली। हालांकि यह राहत अल्पकालिक रही। जैसे ही दिन ढलना शुरू हुआ, शीत लहर ने फिर से अपने तेवर दिखाए और ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में कोहरा और गहराने के आसार हैं। सुबह और देर रात घना कोहरा छाए रहने की ...