संभल, जनवरी 11 -- संभल। जनपद में मौसम ने रविवार को अचानक करवट बदल ली। शनिवार को खिली तेज धूप के बाद रविवार सुबह पूरा इलाका घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। न्यूनतम तापमान गिरकर 8.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया। सुबह 9 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई, वहीं दृश्यता कम होने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोहरे की वजह से कई ट्रेनें भी देरी से अपने गंतव्य पर पहुंचीं। हालांकि, सुबह करीब 10 बजे के बाद मौसम ने राहत दी और तेज धूप खिल उठी। धूप निकलने से लोगों ने ठंड से कुछ राहत महसूस की और जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा। इसके बावजूद ठंडी हवाओं ने लोगों को दिनभर परेशान किए रखा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह-शाम कोहरा और ठंड का अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.