सिद्धार्थ, फरवरी 6 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सिद्धार्थनगर जिले में मौसम खराब बना हुआ है। कोहरे की चादर में पूरा जिला लिपटा हुआ है। बर्फीली हवा चने से गलन भरी ठंड से लोग कांप रहे हैं। शुक्रवार की सुबह में घना कोहरा रहा। हवा भी चलती रही। इससे सर्दी ने लोगों को कंपा दिया। सड़कों पर सन्नाटा रहा। वाहनों को हेड लाइट जला कर चलने पर भी साफ नहीं दिख रहा था। वाहन चालक चाह कर भी रफ्तार नहीं बढ़ा पा रहे थे। सड़कों पर सन्नाटा है। कोहरे के बीच चल रही बर्फीली हवा से सुबह में स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोहरा और गलन भरी भीषण ठंड से जनजीवन प्रभावित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.