नैनीताल, जुलाई 1 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल शहर में बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी मौसम खराब रहा। सुबह से ही घने कोहरे और मूसलाधार बारिश जारी रही। कोहरा इतना गहरा था, कि दृश्यता कम होने के कारण बाजार की दुकानों में दिन में ही लाइटें जलानी पड़ीं।जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में शहर में 30 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सुबह 10 बजे से दोपहर ढाई बजे तक शहर में मूसलाधार बारिश हुई, जिसके बाद शाम तक हल्की रिमझिम का दौर जारी रहा। कोहरे और बारिश के चलते पर्यटकों और स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। माल रोड और तल्लीताल- मल्लीताल क्षेत्र में वाहनों की लाइटें भी ऑन रहीं। लगातार बारिश से तापमान में गिराव...