पटना, जनवरी 3 -- बिहटा -पालीगंज पथ पर मंझौली गांव के पास घने कोहरे के कारण बस और ऑटो में जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे के करीब घटी। हादसे में ऑटो सवार कन्हैया कुमार (55) की मौत हो गई। जबकि ऑटो में बैठी बेबी देवी (62) घायल है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चार घंटे तक बिहटा -पालीगंज पथ को जाम रखा। घने कोहरे के कारण घटना के बाद बस चालक बस लेकर भाग गया। पालीगंज थाना क्षेत्र के मखमीलपुर गांव कन्हैया कुमार बिहटा स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। शुक्रवार की सुबह छह बजे वह काम पर जाने के लिए घर से निकला था। पालीगंज से बिहटा जाने के ऑटो पर सवार हुआ था। इसी दौरान मंझौली गांव के समीप घने कोहरे की वजह से चालक सड़क किनारे ऑटो लगाकर आगे का शीशा साफ करने लगा। इसी दौरान पटना की ओर से तेज गति बस ने संतुलन खो दिया और सामने से ऑटो म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.