बुलंदशहर, दिसम्बर 15 -- खुर्जा। कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर आपस में तीन वाहन टकरा गए। जिसमें दो लोग घायल हो गए। सोमवार की सुबह पंजाब लुधियाना से कृषि यंत्र लेकर कैंटर ट्रक मथुरा जा रहा था। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर खुर्जा बाइपास के निकट कोहरे के चलते ट्रक, टैंकर और पिकअप आपस में टकरा गए। जिसमें देवकीनंदन उर्फ गुड्डू निवासी गोवर्धन मथुरा और हेल्पर मुबीन घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने निजी निजी अस्पताल में पहुंचाया। इसके अलावा टैंकर और पिकअप वाहन को अपने गंतव्य की तरफ चले गए। वहीं ट्रक के क्षतिग्रस्त होने से वह सड़क पर ही खड़ा रहा। जिसको क्रेन की सहायता से सड़क किनारे किया गया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.