सहारनपुर, दिसम्बर 18 -- दो दिन से कोहरे ने अपना प्रकोप दिखा रहा है। मंगलवार रात से लेकर गुरुवार की सुबह दस बजे तक आसमान पर कोहरे की चादर छाई रही। ऐसे में हाईवे पर सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। बिहारीगढ़ क्षेत्र में बुधवार को कई वाहन कोहरे की वजह से टकरा गए थे। कोहरे में दुर्घटनाओं सहित तमाम तरह के खतरों से बचने के लिए पुलिस-प्रशासन द्वारा चौतरफा इंतजाम किए जा रहे ह हैं। खासकर हाईवे पर ध्यान दिया जा रहा है। ताकि कोई दुर्घटना न हो पाए, लेकिन सर्दी का सितम ने भी परेशानी का बढ़ा रखा है। कई जगहों पर इंतजाम नाकाफी नजर आ रहे हैं। मथुरा में हुए हादसे के बाद सहारनपुर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शासन से भी कोहरे और सर्दी को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी गई है। दो दिन से कोहरे और सर्दी की वजह से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गुरुवार को...