बरेली, जनवरी 8 -- बरेली, नैनीताल रोड पर गुरुवार सुबह घने कोहरे के बीच हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और उनके दो बेटों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव गुड़वारा के पास हुआ, जहां पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान देवरनियां थाना क्षेत्र के इटौआ गांव निवासी 55 वर्षीय पप्पू, उनके 20 वर्षीय बेटे विवेक और 15 वर्षीय बेटे विशाल के रूप में हुई है। तीनों गुरुवार सुबह बाइक से मजदूरी करने के लिए उत्तराखंड के किच्छा जा रहे थे। सुबह के समय हाईवे पर घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता बेहद कम थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.