मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। घने कोहरे के कहर से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। शनिवार की अल सुबह मोतीपुर थाना क्षेत्र के नरियार में एनएच-27 पर एलपीजी गैस भरा टैंकर पलट गया। टैंकर से गैस के रिसाव और विस्फोट की आशंका से आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने एहतियातन हाईवे पर यातायात रोक दिया। टैंकर को सुरक्षित तरीके से हाईवे से हटाने के बाद यातायात बहाल किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब चार बजे घना कोहरा पड़ रहा था। हाईवे पर दृश्यता बिल्कुल नहीं थी। ऐसी स्थिति में गैस लोडेड टैंकर मुजफ्फरपुर से मोतिहारी की ओर जा रहा था। आशंका है कि चालक को कुहासे के कारण सड़क नजर नहीं आया होगा और टैंकर डिवाइडर से टकरा कर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद चालक टैंकर छोड़ कर भाग निकला। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.