मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 25 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। बुधवार को मुजफ्फरपुर से जाने वाली पांच ट्रेनों का परिचालन रद्द रहा। इनमें हावड़ा से काठगोदाम जाने वाली बाघ एक्सप्रेस, सीवान से समस्तीपुर और गोरखपुर से नरकटियागंज जाने व वापस आने वाली (अप व डाउन दोनों) पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा दिल्ली से कटिहार जाने वाली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस 9 घंटे, नई दिल्ली से ललित ग्राम जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस 4 घंटे और गोरखपुर से संबलपुर जाने वाली मौर्य एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से चली। कई अन्य ट्रेनों का परिचालन भी विलंब से हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.