प्रयागराज, दिसम्बर 14 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सर्द मौसम में कोहरे का असर अब रेल संचालन पर भी साफ दिखाई देने लगा है। रविवार को प्रयागराज आने-जाने वाली कई महत्वपूर्ण और वीआईपी ट्रेनों की रफ्तार थमी रही, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रयागराज एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह सात बजे के बजाय करीब एक घंटे की देरी से लगभग आठ बजे प्रयागराज पहुंची। इसके अलावा भी अन्य ट्रेनें देरी से चल रही है। इससे पूर्व शनिवार को भी 22416 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस भी एक घंटे से अधिक देरी से पहुंची। गोरखपुर से प्रयागराज आने वाली 15003 चौरा-चोरी एक्सप्रेस लगभग एक घंटे लेट रही। 12312 नेताजी एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से चली, जबकि 11072 कामायनी एक्सप्रेस सवा घंटे लेट रही। 12322 कोलकाता एक्सप्रेस भी पौने दो घंटे देरी से आई। स्पे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.