भदोही, जनवरी 30 -- भदोही, संवाददाता। जिले में अचानक शुक्रवार को मौसम बदल गया। कोहरे के साथ वही पछुआ हवा के कारण ठंड बढ़ गई। दोपहर तक धूप ना होने के कारण लोग बेहाल नजर आए। बता दें कि गत दिनों हुई आसपास के जिलों में बरसात का असर अब नजर आ रहा है। गुरुवार के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को भी कोहरा और बादल नजर आया। ठंड बढ़ने के कारण आम आदमी बेहाल है। कृषि विज्ञान केंद्र भेजवा के सर्वेश बरनवाल ने बताया कि आगामी फरवरी माह में एक या दो से एक बार फिर मौसम बिगड़ सकता है। एक बार फिर बरसात हो सकती है। बरसात होने पर फसलों को लाभ मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.