जौनपुर, दिसम्बर 26 -- जौनपुर। कोहरा और शीतलहर से मनुष्य क्या पशु-पक्षी भी त्रस्त हैं। घरों में घूमने वाली बिल्लियां बंद कमरे में बिस्तर पर चढ़कर बैठी देखी जा रही हैं। पक्षियों की चहचहाट सुबह नहीं सुनी जा रही है। शुक्रवार को 10 बजे तक कोहरा बने रहने से सूर्य के दर्शन नहीं हुए। हालांकि, मौसम के जानकारों ने आज धूप होने की संभावना व्यक्त की है। कोहरे का प्रकोप गुरुवार को शाम पांच बजे से ही शुरू हो गया था। छह बजे के बाद कोहरा इतना गंभीर होने लगा कि दृश्यता शून्य होने के कगार पर पहुंच गई। रातभर पांच मीटर तक देखना मुश्किल हो गया था। सड़क पर वाहन बच बचाकर रेंगते हुए चलने को मजबूर हुए। रात 10 बजे के बाद सड़कें वाहनों से खाली हो गई थीं। जो जहां था वहीं वाहन खड़े करके समय बिताने को मजबूर हो गया। रातभर कोहरा फुहार की तरह झरता रहा। तापमान गिरने से ठंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.