सहारनपुर, जनवरी 11 -- सहारनपुर। जिले में कोहरे और शीतलहर के चलते ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को दिन में हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन यह लोगों को ठंड से राहत नहीं दे पाई है। सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई और आम जनजीवन प्रभावित हुआ। कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर नजर आए। सहारनपुर पहाड़ी इलाकों से भी ठंडा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं शनिवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तापमान में आई इस गिरावट ने ठंड को और ज्यादा बढ़ा दिया है। ठंड से बचाव के लिए नगर निगम की ओर से महानगर में विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.