मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 17 -- शहर में देर रात से चल रही सर्द हवाओं ने ठंड को काफी बढ़ा दिया है। बुधवार सुबह के समय आए कोहरे ने सड़कों पर चलने वालों की रफ्तार भी ब्रेक लगा दिया। कोहरे के कारण वाहनों को रेंगकर चलना पड़ा। अचानक बढ़ी ठंड ने सुबह के समय अपने काम के लिए निकले लोगों को हाथ सेंकने पर मजबूर कर दिया। आज दिन का तापमान भी घटकर 15.2 डिग्री पहुंच गया। बुधवार को सुबह के समय कोहरे ने जनपद को अपने आगोश में ले लिया। कोहर इतना घना छाया कि कुछ दूरी का भी साफ नहीं दिखाई दे रहा था, जिस कारण हाईवे पर वाहनों को चलाना भी काफी दुश्वार हो रहा था। दृश्यता कम होने के कारण हाईवे पर वाहन रेंगते हुए चल रहे थे। यही हाल शहर की सड़कों पर चलने वाले वाहनों का भी था। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, वह ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.