सोनभद्र, दिसम्बर 25 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में कोहरे और शीतलहर का कहर जारी है। शीतलहर के कारण गलन से भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। हालांकि दिन में निकली धूप से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन शाम होते ही गलन के कारण लोग घरों में दुबक गए। सोनांचल में चल रही शीतलहर के कारण गलन बरकरार है। कोहरे और शीतलहर के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। गुरुवार को भी सुबह सात बजे तक घना कोहरा छाया रहा। वहीं शीतलहर के कारण लोग घरों में दुबके रहे। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह केअनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रहा। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री तथा सोमवार को अधिकतम तापमान 18....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.