मुजफ्फर नगर, जनवरी 31 -- जनपद में कड़ाके की ठंड और मौसम के बदले मिजाज ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रखा है। शनिवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे और बर्फीली हवाओं के साथ हुई, जिसके कारण आसमान में धुंध छाई रही और दृश्यता बेहद कम दर्ज की गई। ठंड के बढ़ते प्रकोप और ठंडी हवाओं की वजह से शहरवासी ठिठुरने को मजबूर हो गए। जनपद में पिछले कई दिनों से मौसम साफ चल रहा था और धूप खिलने से ठंड में भी राहत थी। शनिवार सुबह के समय स्थिति ऐसी थी कि कोहरे की चादर ने जनपद को अपने आगोश में ले लिया। अत्यधिक कोहरे के कारण शहर व हाईवे पर वाहनों की गति भी न्यूनतम हो गयी और सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। बहुत अधिक कोहरा होने के कारण लोगों को अपने रोजमर्रा के कार्य निपटाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि सुबह 11 बजे के बाद आसमान से कोहरा और धुंध छटनी शुरू हुई औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.