नैनीताल, जुलाई 7 -- नैनीताल l नैनीताल मंगलवार सुबह से ही कोहरे की आगोश में समाया रहा। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम रही और लोगों को आवाजाही में दिक्कत हुई। सुबह करीब साढ़े नौ बजे के आसपास तेज बारिश शुरू हो गई, जिसके चलते आम जनजीवन खासा प्रभावित रहा जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 9.30 बजे से झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया जो, रुक-रुक कर जारी है। बीते 24 घंटे में नैनीताल में 15.50 एमएम बारिश दर्ज की गई है यह भी पढ़ें- Nainital News: नैनीताल में बूंदाबादी के बाद खिली धूप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...