इटावा औरैया, फरवरी 3 -- इटावा, संवाददाता । पिछले दिनों से पड़ रहे घने कोहरे को बारिश के कारण सरसों और आलू की फसल को काफी नुकसान पहुंच रहा है। इसके कारण किसान चिंतित हैं। सोमवार की राहत के बाद मंगलवार को फिर सुबह से कोहरा हो गया और बादल भी छाए हैं। सर्द हवा चल रही है। जिले में करीब 20000 हेक्टेयर में सरसों की खेती हो रही है। सरसों की फसल पककर तैयार हो रही है ऐसे में रोजाना हो रहा है घना कोहरा और रविवार की रात में हुई बारिश से आलू और सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है। इसके चलते किसान परेशान है हालांकि इस बारिश से अभी गेहूं को नुकसान नहीं है लेकिन यदि बारिश अधिक हुई और ओले पड़े तो गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंच सकता है। जिस तरह से बादल छाए हुए हैं उसके चलते ओले गिरने से भी इनकार नहीं किया जा सकता। बदले मौसम में बादल छाए हैं और कोहरा गिर रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.