नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर 27 उड़ानें रद, 50 से अधिक ट्रेन हुई देर नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में सुबह घने कोहरे और उसकी वजह से दृश्यता कमी होने के कारण हवाई और ट्रेन यातायात प्रभावित हुआ है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को विभिन्न एयरलाइन की 27 उड़ानें रद्द कर दी गईं और कई अन्य के परिचालन में देरी हुई। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) के एक अधिकारी ने बताया कि घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर 16 प्रस्थान और 11 आगमन से जुड़ी अब तक 27 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। गुरुवार की सुबह यात्रियों के लिए जारी एक परामर्श में डायल ने कहा कि घने कोहरे के कारण उड़ान संचालन वर्तमान में कैट (श्रेणी)-तीन की स्थितियों के अंतर्गत आता है। इस तरह की परिस्थितियों में प...