चंदौली, दिसम्बर 13 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। हिमाचल और जम्मू कश्मीर में हो रही बर्फबारी का असर चंदौली सहित आसपास के जिले में पड़ने लगा है। बीते शुक्रवार की रात और शनिवार की सुबह शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक घना कोहरा छाया रहा। दिनभर धुंध बना रहा। हल्की धूप निकली जिससे लोग ठिठुरते रहे। कोहरे के कारण पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली कई गाड़िंयां विलंब से रवाना हुई। वहीं कोहरे और धुंध से सड़क मार्ग भी प्रभावित रहा। मौसम विज्ञान के अनुसार इधर कई दिनों तक इसी तरह मौसम रहने का अनुमान है। जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बीएचयू के पूर्व मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एसएन पांडेय के अनुसार पछुआ हवा के चलने और बर्फबारी के असर चलते गलन और ठंड का असर बढ़ रहा है। दिन में हल्की धूप निकली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.