लातेहार, दिसम्बर 17 -- बेतला, प्रतिनिधि। पिछले तीन-चार दिनों से क्षेत्र में घने कोहरे और कनकनी का कहर बरपाना जारी है।कोहरे का कहर इस कदर है कि कम दृश्यता के कारण दिन के 9 बजे तक लोगों को घर से बाहर निकलना कठिन हो गया है। हाड़ कंपाती ठंड और जारी शीतलहरी के कारण लोग गर्म लिबास में लिपटे काफी देर तक घरों में दुबके रहने को विवश हैं। वहीं बढ़ी ठंड की वजह से लोगों का मॉर्निंग और इवनिंग वॉक पूरी तरह बंद है। ऐसे में लोगों की दिनचर्या भी बिल्कुल बदल गई है। नतीजतन ठंड और कनकनी के कारण देर से बाहर निकलना और शाम में सूर्य के ढलते ही अपने घरों में दुबकना लोगों की मजबूरी बन गई है।सबसे हैरानी की बात तो यह है कि कोई भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि ने किसी भी सार्वजनिक चौक-चौराहों में अबतक अलाव जलवाना या गर्म कपड़ों का वितरण कराना मुनासिब नहीं समझा है।बहरहाल पड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.