मुरादाबाद, जनवरी 9 -- शुक्रवार सुबह घना कोहरे और गलन के चलते सड़कों पर चलना भारी पड़ रहा है कुल मिलाकर ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रखा है। पिछले तीन-चार दिन और शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे वाहनों को दिन में भी हेडलाइटें जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा, जिस कारण वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। दोपहर को निकली मामूली सी धूप भी ठंड से राहत नहीं दिला पाई। शाम ढलते ही फिर से ठंड का कहर जारी हो गया और ठिठुरन बढ़ने से लोगों को अपने घरों में समय बिताने के लिए मजबूर हैं। दूसरे दिनों के मुकाबले शुक्रवार की शाम कांठ का बाजार भी जल्द बंद हो गया। हालांकि किसानों ने बढ़ती ठंड को गेहूं की फसल के लिए लाभकारी बताया है। फोटो कांठ 1, कांठ में शुक्रवार को छाया कोहरा। ---------- कुएं में गिरा तेंदुए का बच्चा, वन विभाग की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.