मुंगेर, दिसम्बर 16 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर में सोमवार की सुबह कोहरे और ठंड के साथ हुई। अहले सुबह से ही वातावरण में हल्की धुंध छाई रही, जिससे लोगों को ठंड का एहसास हुआ। न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई, जिससे सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई। सुबह के समय हल्की पछिया हवा में ठंड का असर साफ तौर पर देखा गया। दिन चढ़ने के साथ मौसम में धीरे-धीरे बदलाव आया और सूरज की किरणों ने हवा में व्याप्त ठंड के बावजूद ठंड से राहत दी। साफ आसमान के बीच दिनभर सूरज चमकता रहा, जिससे मौसम खुशनुमा बना रहा। जगह-जगह लोग गुनगुनी धूप का आनंद लेते नजर आए। पार्कों, खुले मैदानों और घरों की छतों पर लोग धूप सेंकते दिखाई दिए। सोमवार को मुंगेर अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, हवा की अधिकतम गति 9 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.