लखनऊ, दिसम्बर 16 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश में बढ़ रहे कोहरे और धुंध की वजह से सड़क दुर्घटनाएं न हों, इसलिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर चल रहे वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने शुरू किए हैं। सभी टोल प्लाजाओं पर छोटे-बड़े सभी तरह के वाहनों पर ये रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। एनएचएआई के मुताबिक, कोहरे के मौसम में सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो जाती है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। रिफ्लेक्टर लगाने से वाहनों की दृश्यता बेहतर होगी और चालक सड़क पर चल रही अन्य गाड़ियों को समय रहते देख सकेंगे। इससे सर्दियों में होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद मिलेगी और ज्यादा से ज्यादा यात्री सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। रिफ्लेक्टर लगाने का यह अभियान विभिन्न परियोजना कार्यान्वयन इकाइयों (पीआईयू)...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.