प्रयागराज, जनवरी 11 -- प्रयागराज, संवाददाता। कोहरे और पाला के चलते आलू व सरसों की पैदावार पर प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिल रहा है। आलू की पैदावार में झुलसा रोग और सरसों की फसल में माहू का प्रकोप दिनोंदिन बढ़ रहा है। वहीं टमाटर, मिर्च समेत सब्जियों व केला की खेती को भी नुकसान हो रहा है जबकि कोहरा गेहूं के लिए लाभदायक है। जिले में 23 सौ हेक्टेयर में आलू की खेती और एक हजार हेक्टेयर में सब्जी की खेती की जाती है। अधिक ठंड के चलते आलू, मटर, सरसों, चना, केले समेत अन्य रबी की फसलों को नुकसान की संभावना अधिक होती है। पाले के चलते पौधों की पत्तियां सूख जाती हैं, जिससे रोग और कीटों का प्रकोप बढ़ जाता है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक यह पैदावार को 70 से 80 फीसदी तक घटा सकता है। जिसका सीधा नुकसान किसानों को उठाना पड़ता है। ऐसी स्थिति में बचाव के लिए समय-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.