भभुआ, दिसम्बर 22 -- फसल के फल-फूल सिकुड़कर झड़ रहे हैं खेत में, उपज कम हो सकती है बादल-धुंध की वजह से फसलों पर बढ़ा लाही का प्रकोप, किसान चिंतित (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में घना कोहरा से अरहर और सरसो की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि कोहरा और ठंड की वजह से दलहनी के अरहर फसल में लग रहे फल फूल सिकुड़कर झड़ने लगे हैं। इससे दलहनी फसल की उपज कम होने की बात कही जा रही है। वहीं तेलहनी में सरसो की फसल में लग रहे फूल और फल पर कोहरा और धंुध तथा बादल छाए रहने से लाही का प्रकोप बढ़ गया है। इससे उपज कम होने की आशंका बन गई है। किसान सतीश कुमार और मनमोहन साह ने बताया कि कोहरा से दलहनी और तेलहनी फसल की बुआई और जुताई में पूंजी लगी है। अगर फसल को नुकसान पहुंचा तो उन्हें आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ेगा। खाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.