रांची, दिसम्बर 22 -- झारखंड में कुहासे के साथ ठंड काफी बढ़ गई है। कनकनी और कोहरे से जनजीवन बेहाल है। रविवार को लोहरदगा का न्यूनतम तापमान तीन पर पहुंच गया। जबकि राज्य के अन्य जिलों के तापमान में कमी आई है। लोहरदगा का पारा राज्य में सबसे नीचे 3 डिग्री, मैकलुस्कीगंज का 5, जबकि कांके का 7.3 डिग्री रहा। घने कोहरे से दृश्यता न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। इस वजह से विमान, रेल और बस सेवाएं बाधित हैं। सबसे अधिक प्रभाव विमान सेवा पर ही पड़ा है। रविवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सात विमानों को फिर रद्द कर दिया गया। मौसम विभाग के अनुसार, रांची में कुहासे की दृश्यता 400 मीटर रही। वहीं जमशेदपुर में यह 500 मीटर, जबकि मेदिनीनगर में 800 मीटर और देवघर में मात्र 200 मीटर रही। राज्य में 24 घंटे में सात डिग्री तक गिरा पारा राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान न्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.