गंगापार, दिसम्बर 15 -- रविवार देर रात बाजार से बाइक से घर लौट रहा युवक कोहरा के चलते अनियंत्रित होकर दिघिया आरओबी से नीचे बाइक सहित गिर गया। नाजुक दशा में युवक को इलाज के लिए मांडा सीएचसी से एसआरएन प्रयागराज भेजा गया, लेकिन एसआरएन में दौरान इलाज युवक की देर रात मौत हो गई। शव घर आते ही कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के दिघिया चौकी अंतर्गत आता मोनाई गांव निवासी 25 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र लालचंद रविवार रात लगभग दस बजे दिघिया बाजार से बाइक से लौटकर अपने घर वापस आ रहे थे। ठंड ओर कोहरे के चलते बाइक अनियंत्रित होकर दिघिया आरओबी के नीचे गिर गई, जिससे प्रदीप कुमार को गंभीर चोटें आयीं। सूचना पर चौकी इंचार्ज दिघिया विक्की गुप्ता मौके पर पहुंच युवक को प्राथमिक इलाज के बाद एसआरएन प्रयागराज भेजा, लेकिन इलाज के दौरान रात लगभग चार बजे युवक की मौत हो गई। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.