गाज़ियाबाद, फरवरी 1 -- ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। कुछ दिन राहत के बाद शनिवार को फिर से कोहरा बढ़ा, जिसके चलते नांदेड़ की उड़ान रद्द रही। वहीं, सर्दी और प्रदूषण का स्तर भी बढ़ा। साढ़े चार डिग्री तक अधिकतम पारा गिरने से दिन में धूप निकलने के बाद भी सर्दी अधिक महसूस हुई। पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को कोहरा घना था। दृश्यता कम होने के चलते उड़ानों पर असर हुआ। हिंडन एयरपोर्ट निदेशक डॉ. चिलका महेश ने बताया कि नांदेड़ से आने वाली उड़ान शनिवार को रद्द की गई थी। हालांकि यात्रियों को परेशानी नहीं हुई क्योंकि सूचना पहले ही दे दी गई थी। कोहरे के कारण इंडिगो की कोलकाता और मुंबई की उड़ान 20 से 30 मिनट लेट रहीं। कोहरे के कारण न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री कम हुआ और यह नौ डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, अधिकतम पारा धूप खिलने के बाद भी साढ़े चार डिग्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.