रामपुर, दिसम्बर 27 -- कोहरे और बढ़ती सर्दी ने एक बार फिर किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है। बीते दिनों से छाए कोहरे ने खेतों को प्राकृतिक नमी प्रदान की है, जो रबी की फसलों के लिए अमृत साबित हो रही है। कोहरे ने खेतों को ढंक लिया, जिससे गेहूं, चना और सरसों जैसी प्रमुख फसलों को लाभ मिल रहा है। कृषि विभाग ने भी किसानों को फसल की बेहतर पैदावार और नुकसान से बचाने के लिए एडवाइजरी जारी कर दी। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने बताया कि कोहरे से बनी नमी के कारण पौधों की जड़ें मजबूत होंगी, और पौधा तेजी से बढ़ेगा। अधिक तापमान की स्थिति में कीट प्रकोप और रोगों का खतरा बढ़ जाता है, जबकि ठंडे मौसम में यह जोखिम काफी हद तक कम हो जाता है। हालांकि सरसों की फसल पर कोहरे से पाला का असर पड़ सकता है। ऐसे में किसानों को सलाह दी गई है कि यदि कोहरा अधिक ...