कानपुर, दिसम्बर 14 -- कानपुर देहात। घने कोहरे ने रविवार को एक बार फिर जिले को अपने आगोश में ले लिया। आसमान में कोहरे की चादर छाने के साथ ही हवा के चलने से सर्दी बढ़ गई। कड़ाके की सर्दी के चलते लोग जल्द घरों से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। लोगों के साथ पशु पक्षी भी बेहाल रहे । कोहरे व शीतलहर से लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का आसार जिले में भी दिख रहा है। कड़ाके की सर्दी व कोहरे से लोगों के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल हो रहे हैं। शनिवार रात में पारा गिरने व ठंडी हवा से मौसम सर्द रहा। सर्दी के चलते खुले आसमान में डेरा जमाए अन्ना गोवंश सर्दी से बेहाल रहे। रविवार को घने कोहरे व ठंडी हवा के साथ दिन शुरू हुआ। मौसम सर्द होने के कारण अधिकांश लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। जबकि मार्निग वॉक को निकलने वालों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.