बाराबंकी, फरवरी 3 -- बाराबंकी। मौसम के बदले मिजाज के कारण मंगलवार की भोर घना कोहरा रहा तो सुबह बादल छाने से झमाझम बारिश भी हुई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के साथ तेज हवाओं के बहने से सरसों व आलू किसान परेशान हैं। सुबह 10 बजे शुरू हुई बारिश: मंगलवार की भोर से शहर से गांव तक भीषण कोहरा रहा। जिससे वाहन चालकों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि कुछ ही देर में कोहरा छंट गया। आसमान में छाए बादल झमाझम बरसे। शहर से गांव तक हुई बारिश के कारण ठंड भी बढ़ गई। हालांकि दोपहर में धूप भी निकली। दोपहर का तापमान पांच डिग्री तक गिरा: दिन में धूप नहीं निकलने और कोहरा व बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान डेढ़ डिग्री गिरावट के साथ 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 26 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.