गंगापार, जनवरी 3 -- बारा क्षेत्र इस समय कोहरा और गलन की चपेट में हैं। ठंड से आम आदमी का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है वहीं कोहरा और गलन से तेलहनी फसल पर ग्रहण लग गया है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों से मिली जानकारी के अनुसार बारा क्षेत्र में तेलहनी फसल विशेष रूप से सरसों की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। तरहार इलाके से लेकर उपरहार तक इस समय सरसों में फूल आ रहे हैं। इलाके के खेतों में सरसों के पीले पीले पुष्प दूर से ही किसानों को आकर्षित करते हैं किंतु इसी समय कोहरा छाया रहता है। इससे पुष्प मुरझानें लगे हैं। कोहरे से सरसों की फसल चौपट होने के आसार हैं। इसके कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.