गंगापार, दिसम्बर 28 -- बारा क्षेत्र में लगातार चल रहे घने कोहरे और ठंड से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।गलन के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक पशु पालकों को परेशानी हो रही है। इलाके में दो दिनों से दिन और रात बराबर कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण वाहनों की गति धीमी पड़ गई है। कोहरे के ही साथ साथ गलन भी बढ़ गई है।गलन के कारण लोग घरों में या तो दुबक गए हैं या तो आग के सहारे बैठे रहते हैं।गलन और ठंड का सीधा असर मवेशियों पर भी पड़ रहा है। पशु पालक ठंड से हरा चारा नहीं ला पा रहे हैं। पशु पालकों ने बताया कि ठंड अधिक पड़ने से मवेशियों ने दूध कम कर दिया है। इसके अलावा दुधारू पशुओं के बच्चे बीमार हो रहे हैं। उनके बीमार होने से गाय,भैंस दूध नहीं दे रही है। इससे काफी परेशानी होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.