प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 26 -- भीषण कोहरे और गलन के बीच गुरुवार रात तापमान लुढ़क गया। शुक्रवार को धूप निकलने के बाद तापमान उछला लेकिन गलन और बढ़ गई। इससे लोग गर्म कपड़ों के बावजूद ठिठुरते हुए अलाव ढूंढते रहे। जिले में कोहरे के बीच गुरुवार रात को गलन बढ़ गई। इसके चलते तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 7.0 पर आ गया। शुक्रवार सुबह से ही भीषण ठंड में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। हालांकि करीब 11 बजे कोहरा छंट गया तो कुछ देर बाद धूप निकल आई। घरों से बाहर मौजूद लोग धूप में राहत महसूस किए लेकिन छांव में जाने पर गलन परेशान करने लगी। ऐसे में लोग अलाव के सहारे बैठे रहे। शाम होते ही लोग घरों की ओर चल पड़े। शहर के भीड़भाड़ वाले बाजारों में भी शाम को ही सन्नाटे की स्थिति बन गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.