कोहराम: ईद और भाई शादी के लिए घर आए युवक की हादसे में मौत
बिजनौर, मई 27 -- बिजनौर। जिस घर में ईद और अगले महीने होने वाली शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। ईद मनाने व भाई की शादी में शामिल होने चंडीगढ़ से अपने गांव लौटे युवक की हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के गांव जंदरपुर निवासी समीर (22) पुत्र रमजानी मंगलवार शाम करीब पांच बजे चंडीगढ़ से अपने गांव ईद मनाने व अगले माह होने वाली बड़े भाई की शादी के लिए आया था। बताया जाता है कि वह चंडीगढ़ में रहकर फर्नीचर का काम करता था। परिजनों के अनुसार समीर मंगलवार रात करीब आठ बजे बाइक से अपने बहनोई को लेने बिजनौर जा रहा था। जैसे ही वह बिजनौर-मंडावर मार्ग पर जंदरपुर स्थित सर्व यूपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.