बिजनौर, मई 10 -- बिजनौर। गंगा बैराज पर अंतिम संस्कार में शामिल होने आया एक युवक गंगा में नहाते समय डूब गया। परिजन उसे आनन-फानन में मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- गंगा में डूबे युवक का 30 घंटे के बाद ही नहीं मिला शवयुवक का परिचय जिला मुजफ्फरनगर के थाना मीरापुर क्षेत्र के गांव वालीपुरा निवासी सागर (26) पुत्र धर्मेंद्र शनिवार को अपने एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बिजनौर गंगा बैराज आया था। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सागर गंगा में नहाने लगा। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।परिजनों की कोशिश मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और काफी प्रयास के बाद उसे गंगा से बाहर निकाला। गंभीर हालत में परिजन उसे जि...