वाराणसी, दिसम्बर 18 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। घने कोहरे का खासा असर परिवहन सेवाओं पर पड़ा है। पिछले कई दिनों से रेल, बस और विमान सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। गुरुवार को कैंट और बनारस स्टेशन आने या गुजरने वाली बेंगलुरु-गोमतीनगर स्पेशल, जनसाधारण, बेगमपुरा, नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें 5 से 12 घंटे तक लेट रहीं। जबकि शिवगंगा, महामना, विशाखापत्तनम- बनारस, स्वतंत्रता सेनानी, बुंदेलखंड एक्सप्रेस ने भी भी सफर कठिन कर दिया। नतीजतन, सफर में यात्रियों को दुश्वारी हुई तो स्टेशनों पर ट्रेनों का इंतजार भी भारी पड़ा। रोडवेज की बस सेवाएं भी प्रभावित रहीं। बुधवार रात से ही चालक फॉग लाइट के सहारे सावधानी बरतते हुए मंद गति से चले। उधर, देर रात वाराणसी आने आने वाला इंडिगो चेन्नई का विमान कोलकाता, स्पाइसजेट अहमदाबाद का विमान लखनऊ और गुरुव...