गया, दिसम्बर 31 -- कोहरे के कारण गया जंक्शन से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों देर से चल रही हैं। बुधवार की सुबह 3:42 बजे गया जंक्शन आने वाली नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस 13 घंटे दूर से पहुंची। इसी तरह नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 10 घंटे, पूरी-आनंद विहार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस दो घंटे, आनंद-विहार पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस नौ घंटे, नई दिल्ली-भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस ढाई घंटे, पूर्णिया कोर्ट-हटिया-कोसी एक्सप्रेस पांच घंटे, दिल्ली- गोड्डा साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस आठ घंटे, आनंद विहार-हल्दिया एक्सप्रेस नौ घंटे देर से चली। घने कोहरे और ठंड के कारण डाउन लाइन की दर्जन भर ट्रेनें लेट चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...