वाराणसी, नवम्बर 26 -- वाराणसी। ठंड और कोहरे की वजह से ट्रेनों की लेटलतीफी मंगलवार को भी जारी रही। कैंट स्टेशन से गुजरने वाली आनंद विहार टर्मिनल- दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस को सात घंटे री -शेड्यूल करके चलाया गया। आनंद विहार टर्मिनल-राजगीर स्पेशल दोनों दिशाओं से साढ़े छह घंटे विलंबित रहीं। बरकाकाना मेमू साढ़े पांच घंटे, वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस चार घंटे री-शेड्यूल करके चलाई गई। इसके अलावा विभूति एक्सप्रेस, उपासना एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस और दादर सेंट्रल - बलिया स्पेशल ट्रेन तीन-तीन घंटे की देरी से गुजरी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.