अलीगढ़, जनवरी 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गुरुवार तड़के शहर और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छा गया, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। सुबह के समय सड़कों पर वाहन चालकों को खासा सतर्क रहना पड़ा। कोहरे के साथ चल रही तेज हवा ने ठंड का असर और बढ़ा दिया। हालांकि हवा के तेज झोंकों के चलते कोहरा धीरे-धीरे छंटने लगा, लेकिन ठिठुरन बनी रही। दोपहर के समय बादलों के बीच हल्की धूप जरूर निकली, जिससे कुछ देर के लिए ठंड से राहत मिली। लेकिन हवा में बनी नमी के कारण सर्दी का असर कम नहीं हुआ। बीते दिनों हुई बारिश का प्रभाव अभी भी वातावरण में महसूस किया जा रहा है। नमी के चलते गलन भरी ठंड का अहसास दिनभर बना रहा। शाम होते-होते तापमान में फिर गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड और बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है। वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.