सोनभद्र, मार्च 18 -- वैनी, हिंदुस्तान संवाद। विकास खंड नगवां में रामगढ़-खलियारी मार्ग पर स्थित कोहरवल से देवरी संपर्क मार्ग में जगह-जगह बने गड्ढे एवं कीचड़ युक्त सड़क होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कीचड़ व सड़क पर बने गड्ढे से आये दिन लोग गिर कर चोटहिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने संबंधितों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए सड़क मरम्मत कराये जाने की मांग की है। गौरतलब है कि कोहरवल गांव से देवरी जाने वाला संपर्क मार्ग का निर्माण पीडब्ल्यूडी से कराया गया था। जिसकी दूरी करीब तीन किमी है। उक्त सड़क पर जगह-जगह गिट्टी उखड़ने के साथ कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं। इसके चलते आये दिन ग्रामीण गिर कर चोटहिल हो जा रहे हैं। पूरी सड़क लगातार जल जमाव बने रहने से फिसलन जैसी स्थिति हो गयी है। वहीं बरसात में पूरी सड़क कीचड़ से सर...